health

[Health][bleft]

career

[Career][grids]

Viral News

[Viral][twocolumns]

Career

[Career][bsummary]

नीतीश कुमार ने भरा 'कमल' में रंग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना के एक पुस्तक मेले में कमल के फूल में रंग भरने के बाद सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इसे भाजपा के साथ उनकी दोस्ती से जोड़ा जा रहा है। कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि नीतीश और भाजपा साथ आ सकते हैं। 
शनिवार को पटना में पुस्तक मेले के उद्घाटन के दौरान पद्मश्री बउआ देवी ने एक कमल का फूल बनाया। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसमें गेरूआ रंग भरा। उनके ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया में इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई। 
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मसले पर कहा, "कमल सिर्फ भाजपा का नहीं है। कितने घरों को तो लालटेन उजाला देता है, अगर इस बात पर किसी को ज्यादा खुशी मिल रही हो तो ये अच्छी बात है।"
2015 के विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने महागठबंधन बनाया। इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला। गठबंधन में राजद की सीटें ज्यादा होने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश को मिली जबकि लालू के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इससे पहले नीतीश की जेडीयू का भाजपा के साथ गठबंधन था। दोनों ने बिहार में दो बार सरकार बनाई। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नीतीश ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया था।

No comments: